पटना, अप्रैल 20 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दल एक-दूसरे के लिए दलदल बने हुए हैं। एक-के बाद एक हो रही बैठक का नतीजा मीटिंग हॉल तक सीमित हो गई है। हकीकत है कि कांग्रेस की नीति और नेतृत्व की नजर में बिहार का विकास रहा नहीं है। कहा कि कांग्रेस की स्थिति राजद के आगे बंधुआ मजदूर वाली है। खासकर मल्लिकार्जुन खरगे का इस्तेमाल कांग्रेस के ब्रांड नेता अपनी ब्रांडिंग और लोगों के बीच इमोशन स्थापित करने के लिए कर रहे हैं। राजद-कांग्रेस के नेताओं पर आजकल 'आभासी दुनिया' की खुमारी हावी है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से संगत-पंगत में उन्हें एनडीए की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.