साहिबगंज, मई 1 -- बरहड़वा/पतना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बरहड़वा में जिलास्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाली । रैली का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया। रैली में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली बरहड़वा स्टेशन चौक से शुरू होकर मेन रोड, बस स्टेंड होते हुए पतना चौक से मुड़कर बरहड़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में समाप्त हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला के प्रदेश प्रभारी मणिशंकर ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उसे बचाने के लिए कांग्रेस संविधान बचाओ रैली कर विरोध जता रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में संवैधानिक संस्थाएं ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स समेत अन्य शाखओं का दुरूपयोग कर गलत तरीका से लोगों को परेशान करने का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.