धनबाद, मई 19 -- धनबाद कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली सोमवार को है। रविवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद कांग्रेसी कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए भी गए। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री इरफान अंसारी, नगर निगम के प्रभारी अजय कुमार दुबे, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, धनबाद लोकसभा की उम्मीदवार रही अनुपमा सिंह, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह तथा जिला पर्यवेक्षक अशोक चौधरी मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, इरफान खान चौधरी, महासचिव बाबू अंसारी, बिजेंद्र पासवान, आशीष सिन्हा, कयूम खान दिनेश सिंह, अवधेश पासवान, गौतम पासवान, मृत्युंजय सिंह, मधुसूदन चौधरी, समीर दत्ता, श्याम कुमार साव उपस्थ...