पटना, मई 14 -- कांग्रेस ने पार्टी के जिला भूसंपदा प्रभारियों से कहा है कि पार्टी की संपत्तियों का संरक्षण बेहतर ढंग से करें। हर माह पार्टी मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजें। बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमेटी की पहली राज्यस्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रभारियों को ये निर्देश दिये गए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और सह प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सह प्रदेश भू संपदा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिले के भू संपदा प्रभारियों से कहा कि आपके ऊपर राज्य कांग्रेस के विभिन्न भूसंपदाओं की देखरेख की जिम्मेदार है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी आपके हर कदम पर साथ देगी। सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि ...