लखीमपुरखीरी, जून 26 -- आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध प्रांत राजीव मिश्रा ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी रोच का परिणाम थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने स्वयं को बचाने के लिए संविधान की हत्या कर दी और देश के सभी बडे नेताओं को जेल में डाल दिया था। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि आपातकाल में सरकार ने अत्याचार की हदे पार कर दी थी। लोगों को भीषण यातनाएं दी गई। लोगों को बोलने का भी अधिकार नही था। यहां तक प्रेस की आजादी छीन ली गई थी। इस गोष्ठी में भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री विनोद स्वर्णकार,नगर महामंत्री राजेश राठौर, नगर उपा...