रांची, अगस्त 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपनी ही कुर्सियां छोड़ने की हिम्मत दिखाए। सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर मार्च करने से ईमानदारी साबित नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया बिल्कुल वैसा है जैसे चित भी मेरी, पट भी मेरी और खेल भी मेरा। जनता इस दोहरे और ढोंगी चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका हिसाब चुकता करेगी। प्रतुल ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के पास 3 मुख्यमंत्री, 99 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सांसद और 714 विधायक हैं। झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक और 4 मंत्री सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.