रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- रुद्रपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होनी वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शिव नगर ट्रांजिट कैंप में हुई। सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज ने की। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने बैठक को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हो रही महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। यहां जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, उमा सरकार, पूनम, बेबी सिकंदर, मधु सिकंदर, अनुज दीक्षित, राजू, बालम सिंह, मोनू ठाकुर, विमलेश, सावित्री, संतोष, कुसुम, प्रियंका आदि मौजूद रहे।...