गढ़वा, दिसम्बर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के 140वीं स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती खरौंधी प्रखंड में पार्टी को मजबूत करने का अभियान प्रारंभ किया। अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राज राजेंद्र प्रताप देव ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ने पेसा कानून को राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने पर आभार जताया और कहा कि इंडिया गठबंधन ही ग्राम स्वराज एवं आदिवासियों की असली हितैषी है। कांग्रेस पार्टी सदैव सत्ता के विकेंद्रीकरण का पक्षधर रही है। कार्यक्रम में सेवा दल के गढ़वा जिला संगठक ईश्वरी चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार मनरेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.