सोनभद्र, जनवरी 29 -- घोरावल।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस प्रतीकात्मक भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को घोरावल विकास खंड के ग्राम पंचायत मुडिलाडीह के महादेव एवं रामधुनी के साथ प्रारंभ हुई। जिसका नेतृत्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लालू राम पांडेय ने किया। यात्रा का समापन शाहगंज तिराहा हनुमान मंदिर के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर किया गया। इस यात्रा का में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शिवपूजन विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज मिश्रा, राम रूप शुक्ला, प्रभावती देवी, नीरज पाठक, आशीष सिंह, कमला, फूलचंद, राम लखन, राजकुमारी, पटवारी देवी आदि लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...