गिरडीह, मई 16 -- कांग्रेस की बैठक में 26 को संविधान बचाओ रैली करने का निर्णय गिरिडीह, प्रतिनिधि। संविधान बचाओ रैली को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रैली को लेकर विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 26 मई को गिरिडीह में संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे धनंजय सिंह ने कहा कि इस रैली में तमाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में प्रदेश के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी के चारों मंत्री को रैली में आमंत्रित किया जाएगा। धनंजय सिंह ने बताया कि गिरिडीह में यह रैली पूर्व में होना था, लेकिन उनके पिता व पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन और भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हा...