सिमडेगा, मई 3 -- कुरडेग,प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड प्रभारी आकाश सिंह उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया एवं पंचायत कमिटी के पुनर्गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में 6 मई को रांची में आयोजित होने वाले पार्टी के संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर भी चर्चा करते हुए प्रखंड से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओ से रांची चलने की अपील की गई। बताया गया कि रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। रैली पुरानी विधानसभा के पास मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनिश खलखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, शीतल तिर्की, बसीर अंसारी, विजय बेक, अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.