नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। नगर में शनिवार को कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें बीएलए-1 प्रशांत जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया। बैठक में प्रत्येक वार्ड में बूथ एजेंट नियुक्त किए जाने पर भी चर्चा की गई। संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, शेर सिंह बिष्ट, सभासद इदरीश खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सुजान सिंह रजवार, हरेंद्र कुमार, ऊषा कन्नौजिया, निशा बिष्ट, जया कपिल, माया पंत, रितु कुमारी, रचना, केशव आर्य, तरुण शाह, राहुल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.