गिरडीह, जून 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रखंड प्रभारी अशोक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश भगत उपस्थित हुए। बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें मुकेश कुमार व भुनेश्वर दास को प्रखंड उपाध्यक्ष, ताज हसन अंसारी, चांदोलाल मांझी, फुलमनी देवी, उर्मिला देवी, नुरेशा खातुन, दीपक जैन, इमरान अंसारी, तेजपाल सिंह, तिलक महतो को प्रखंड महासचिव बनाया गया। सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। साथ ही सभी नव मनोनीत सदस्यों को पार्टी के संगठनात्मक मजबूती एवं पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन जन पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.