लखीमपुरखीरी, मई 4 -- कांग्रेस की बैठक में जल्द कमेटियों के गठन पर जोर कांग्रेस की बैठक में जल्द कमेटियों के गठन पर जोर लखीमपुर, संवाददाता। कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी, ब्लॉक, टाउन एरिया अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में सभी इकाइयां भंग चल रही हैं। जल्द ही सभी कमेटियों का गठन किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान के तहत एक जुझारू संगठन इस बार तैयार किया जाएगा, क्योंकि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्दे नजर कार्य किया जाएगा। निवर्तमान प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों को कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। भाजपा सरकार से सभी वर्ग त्रस्त है। बैठक को शिव सहाय सिंह...