बहराइच, अक्टूबर 27 -- बहराइच, संवाददाता। कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति ने जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित चार नेताओं को अनुशासनहीनता को लेकर चेताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति सदस्य व पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा सहित चार पूर्व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर शिवेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति के बाद से ही पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में एक बड़ा गुट विरोध कर रहा है। यहां तक कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह को भाजपा से जुड़ा करार दे विरोध प्रदर्शन भी किए। प्रदेश नेतृत्व ने इस विरोध को समाप्त करने को तमाम कवायद बेनतीजा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति सदस्य व पूर्व विधायक श्याम किशोर शु...