कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कोडरमा जिला समाहरणालय के निकट आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कोडरमा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी सदस्य के. राजू, झारखंड प्रभारी, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत कमिटी का गठन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अज्जू सिंह, प्रदीप सिंह, प्रमोद बरनवाल, मिस्बाह उद्दीन, कयूम उद्दीन एवं फिरोज आलम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रकाश रजक ने कहा कि आगामी फरवरी 2026 में एसआईआर से संबंधित कार्य को ध्यान में रखते हुए सभी प्रखंड प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...