पटना, मार्च 16 -- कांग्रेस और एनएसयूआई की टीम रविवार यानि आज से नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा शुरू करेगी। पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से दोपहर 12 बजे से यह यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस का आरोप है कि रोजगार नहीं मिलने से बिहार के युवाओं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए वो यह यात्रा आयोजित कर रही है। विभिन्न जिलों से होते हुए इस यात्रा का समापन पटना में होगा। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। बिहार में चुनावी साल में कांग्रेस खुद को एक्टिव दिखाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। बता दें कि नौकरी और पलायन का मुद्दा राजद नेता तेजस्वी यादव भी जोर-शोर से उठाते रहे हैं। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस बिहार में यात्रा निकाल कर अपनी स्थिति चुनाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.