बुलंदशहर, जुलाई 7 -- कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बनाई जिला और शहर कांग्रेस कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शिकारपुर बाईपास पर एक मैरिज होम में संपन्न हुआ। वंदेमातरम के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में जिलेभर से आए पदाधिकारी सम्मिलित हुए। नई कार्यकारिणी ने बूथ, नगर और गांव-गांव तक राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों ने मनोनयन पत्र भी सौंपे। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल और पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में किसान, मजदूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों के लोगों को जगह दी गई है। जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, नईम मंसूरी, साजिद गाजी ने राष्ट्रीय सचिव विदित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.