बोकारो, जून 5 -- बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 8 जून को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने बोकारो परिसदन में बैठक की। संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सुशील कुमार झा ने किया। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ रैली कार्यक्रम स्थल सेक्टर 2सी मोड़ में पहुंचकर निरीक्षण किया। कहा कि 8 जून को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सीरीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश सहित अन्य शामिल होंगे। मौक़े पर डॉ इंद्रदेव पासवान, जवाहर लाल महाथा, अशोक मिश्रा, अब्दुल हाजी मालिक, सतेंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव, कमरुल हसन, नीलू देवी, देवासिस मंडल, माहेश्वर मंडल, नितेश भारद्वाज, बारीक़ आंसरी, निवारण तिवारी, आ...