बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह से मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ध्वजारोहण किया। मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा, त्याग और संघर्ष के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि नफरत फैलाने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर प्रशांत बाल्मिकी, राजकुमार पंडित, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, किशन चौधरी, साजिद गाजी, मनीष चतुर्वेदी, साजिद चौधरी, देशदीपक भारद्वाज, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.