बिजनौर, जनवरी 11 -- कांग्रेस ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में 'मनरेगा बचाओ' जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आंदोलन के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने धरना दिया। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल मनरेगा का नाम ही नहीं बदला, बल्कि उसकी आत्मा और मूल उद्देश्य को भी बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में बांटने और भटकाने की राजनीति कर रही है, जो देशहित में नहीं है। हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा को लेकर भाजपा की नीयत शुरू से ही साफ नहीं रही है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने मनरेगा में ...