गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के घरों में कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए वितरण किया गया। विदित हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को पूरे देश में उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत व वार्ड में कांग्रेस कमेटियों के द्वारा झंडा फहराया जाएगा। उसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने जिला उपाध्यक्ष राम करेश चौबे, वरिष्ठ नेता त्रिपुरारी सिंह, उमेश त्रिपाठी, गढ़वा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्रनाथ चौबे, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ऋषभ चंद्रवंशी, अ...