रांची, मई 22 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी जनगणना में आदिवासी समुदाय की धार्मिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए जनगणना फॉर्म के सातवें कॉलम में 'सरना कोड जोड़ने की पुरजोर मांग उठाई है। इस मांग के समर्थन में कांग्रेस 26 मई को रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है। कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में गुरुवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें धरना को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद रमा खलखो, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जोसाई मार्डी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश न...