रांची, नवम्बर 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 26 नवंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में संविधान बचाओ दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूरे झारखंड में भी इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिला पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। रांची में पुराना विधानसभा परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी मुख्य वक्ता होंगे। गोष्ठी से पूर्व देश रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर ...