पलामू, अक्टूबर 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में रविवार से कांग्रेस अपना वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू करेगी। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष बिमला कुमारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेदिनीनगर के कांग्रेस भवन में युवा व वरिष्ठ कांग्रेस जनों की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है जब सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करेंगे। स्वतंत्रता सेनानी व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे स्व. रामदेनी राम की सुपुत्री बिमला कुमारी ने कहा कि दायित्व निर्वहन के क्रम में अगर उनके कदम किसी को भी गलत लगे तो वे तत्काल उनके संज्ञान में इसे जरूर लाएंगे ताकि सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़, अभियान का शुभारंभ 12 अक्तूबर से पूरे पलामू ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.