प्रयागराज, जनवरी 9 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से 11 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने किया। डेढ़ सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने एक हजार निर्धन और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। माघ मेला में श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा 11 जनवरी को राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी शिविर को संबोधित करेंगे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी, सुधाकर तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, अनिल देव त्यागी, हरिकेश त्रिपाठी, सतीश बिंद, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, कनिष्क राफेल, अफसाना अंसारी, कौशलेश पाठक, हसीब अहमद आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.