देहरादून, अक्टूबर 3 -- अग्निवीर योजना के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, करन माहरा दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस चार अक्तूबर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग इस अभियान की अगुवाई करेगा। विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी (सेनि) ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत हस्ताक्षर यात्रा से होगी। शनिवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे। यह यात्रा पहले चरण में गढ़वाल मंडल के कोटद्वार, लैंसडौन, दुगड्डा, बुवाखाल, सतपुली, पौड़ी और श्रीनगर तक पहुंचेगी। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.