जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट बनने के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके लिए कांग्रेस के विचारों से सहमत युवाओं से आवेदन मांगा गया है। पांच दिसंबर तक जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली ने सोमवार को तिलक पुस्तकालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के पश्चात चयनित आवेदकों का 15 दिसंबर से रांची में इंटरव्यू होगा। कई चरणों के साक्षात्कार के उपरांत उनका चयन किया जाएगा। चयनित टैलेंट हंट के मीडिया पैनलिस्ट एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष को रखने के लिए इन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा और जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित दर्जनों ...