विकासनगर, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रुद्रपुर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त कर राष्ट्रपिता का अपमान कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांधी के नाम को ही मिटाने की साजिश कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश, सरदार बलजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंद्र पुंडीर, आनंद सिंह, जनक सिंह, नरेश राणा, मनजीत, प्रेम, नसीर, वाजिद, हुकम सिंह, मनोज चौहान, विनीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...