जमुई, जनवरी 12 -- जमुई, नगर संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत रविवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के कचहरी चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने मनरेगा को लेकर अपने-अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा के बचाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 45 दिवसीय आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाकर उसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके विरोध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.