बेगुसराय, फरवरी 23 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा कांग्रेस पार्टी में नई जान एवं ऊर्जा के संचार के लिए कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी के बेगूसराय जिला में 25 फरवरी को आगमन की सूचना से कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक गतिविधि बढ़ गई है। कांग्रेस के तीन जिला कार्यक्रमों में समस्तीपुर, खगड़िया व बेगूसराय जिला कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करेंगे। जानकारी देते हुए गढ़हरा निवासी जिला के वरिष्ठ सदस्य राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास विचारों की असीम ताकत है। गांधी-नेहरू की विरासत के साथ महान नायकों की धरोहर है। बिहार में डबल इंजन की सत्ता में बैठे लोग जन-जन की इच्छा के विपरीत महंगाई व बेरोजगारी पर आंखें सू मूंदे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...