पटना, अप्रैल 18 -- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र महिलाओं की आवाज बनेगा। इसके लिए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता 20 अप्रैल से 31 मई तक बिहार के सभी 534 प्रखंडों में महिलाओं के बीच जाकर उनकी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करेंगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर 'महिला की बात, कांग्रेस के साथ कैंपेन लॉन्च करने के बाद वे प्रेस को संबोधित कर रही थीं। लांबा ने कहा कि हम भाजपा की तरह पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बंद कमरों और एसी कार्यालयों में बैठकर घोषणा पत्र नहीं बनाते हैं, बल्कि गांवों और सड़कों पर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर चुनावी घोषणापत्र का निर्माण करते हैं। इस कैंपेन से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता महिलाओं से लोकसभा वार, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.