देहरादून, जुलाई 18 -- कांग्रेस ने शहर में बधाई के तौर पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने किन्नरों की ओर से लोगों से की जा रही वूसली का विरोध किया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नियम बनाने और बधाई रकम के तौर पर न्यूनतम धनराशि तय करने की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कांग्रेसी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रदश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शहर के अधिकांश लोग इससे पीड़ित हैं। वह टकराव से बचने के लिए शिकायत भी नहीं करते। इसका लाभ उठाकर यह प्रवृति लगातार बढ़ती जा रही है। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दून के आम नागरिकों से हर दिन जबरन वसूली की जा रही है। विरोध कर...