वार्ता, सितम्बर 26 -- मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी नेता और राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विजयवर्गीय की टिप्पणी को लेकर उनके आदमकद पुतले की दो फुट लंबी जुबान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया। कांग्रेस ने मंत्री की टिप्पणी को लेकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उनके आदमकद पुतले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.