देहरादून, जनवरी 8 -- कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस ने वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग की। गुरुवार को मशाल जुलूस नाथ वाटिका, चकराता रोड से किशन नगर चौक तक निकाला गया। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर होने से बचाया जा रहा है।कहा कि सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता की अस्मिता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को कोई भी सरकार नहीं बचा सकती। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, महापौर प्रत्याशी प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल सिंह शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, गोदावरी थापली,अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।वहीं, महानगर...