बांका, सितम्बर 6 -- बांका, निज संवाददाता। भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बांका जिला कांग्रेस कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक संदर्भ में शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है क्योंकि नैतिकता का पतन समाज को ऊंचाई पर ले जाने में सक्षम नहीं हो रहा है। शिक्षा के व्यवसायीकरण के माहौल में शिक्षा में नैतिकता का पुट कम होता जा रहा है और सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो भारत के एक सांस्कृतिक चिंतक के साथ ही महान दार्शनिक थे, उनकी बातों को अमल करने का अभी और भी अधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में महेश्वरी यादव, संजय झा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.