पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक एवं वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा दिया। इसके बाद शोक सभा की गई। पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कहा कि झारखंड बिहार की राजनीति में ददई दुबे की एक अलग पहचान थी। उन्होंने कभी मान-सम्मान से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपने कार्यों से राजनीति में एक लंबी लकीर खींची है। वेे कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत स्तंभ थे। उनकी मौत पार्टी के लिए अपूरण्ीय क्षति, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, श्याम नारायण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.