बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रर्दशन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन गांधीकला भवन में स्थापित गांधी प्रतिमा के सामने किया। कार्यक्रम नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने की। धरने को संबोधित करते हुए विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस की अचानक कार्रवाई से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस की लाठीचार्ज से उस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...