बागपत, मई 22 -- शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत के तत्वावधान में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संजीव शर्मा, गाजियाबाद कोऑर्डिनेटर, सतेंद्र शर्मा नोएडा ने देशहित में किए गए उनके महान कार्यों को याद किया। संचालन मनोज जैन ने किया। इस दौरान महासचिव डा सुभाष शर्मा, पुष्पेंद्र राना, रामकुमार मुखिया, आशु पंडित, निशांत चौधरी, बालमुकुंद, शिवम कश्यप, देवेन्द्र शर्मा कृष्ण हरी, सुनील त्यागी अशोक शर्मा, औकार दत्त आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...