रामपुर, जनवरी 13 -- सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। नगर स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने शिव चालीसा का पाठ कर प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल यदुवंशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। बताया कि प्रियंका गांधी केवल पदाधिकारी नहीं है बल्कि वह कर्मठ,दूरदर्शी और विकास की सच्ची महिला है। जिनकी राजनीति जनता का विश्वास जीतना है और देश का विकास करना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी,पूर्व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.