लोहरदगा, अगस्त 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी कैरो के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी केवल झारखंड राज्य निर्माण के स्तंभ ही नहीं थे, बल्कि वह आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और न्याय की बुलंद आवाज थे। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, सेवा, सादगी और सिद्धांतों के प्रेरणा के प्रतीक है। वह हमेशा देश और झारखंड की आत्मा में जीवित रहेंगे। हमारे विचारों और संकल्पों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। झारखंड ही नहीं देश ने एक महान जननायक को खो दिया है। वह हम सभी के अभिभावक स्वरूप थे। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्हें अपन...