हरिद्वार, सितम्बर 18 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के रोशनाबाद कार्यालय पर मुख्य अभियंता का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि कनखल के एक पूर्व पार्षद प्रत्याशी का बीस दिन से बिजली कनेक्शन कटा हुआ था। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, लेकिन जैसे ही भाजपा विधायक और नेताओं का फोन अधिकारियों को गया, उसी समय कनेक्शन जोड़ दिया गया। कहा कि पहले जिस उपभोक्ता के कागजों में कमी बताई जा रही थी, अचानक वे कागज भी सही पाए गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि जेई अपने मनमर्जी से कनेक्शन काटते और जोड़ते हैं। ऐसे में भाजपा के इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों का यही स्वागत होना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.