गया, जून 8 -- लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के गया आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया हैं। खास कर महिला जनसंवाद के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उक्त बातें पूर्व महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्र ने कहीं। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गगन मिश्र भी रहे। उन्होंने कहा कि गया आगमन के दौरान वे राहुल गांधी से मुलाकात की। महिला जन संवाद में शामिल भी हुयी और उन्हें सुनने का मौका मिला। उनके साथ संवाद के बाद महिलाएं बहुत उत्साहित दिखीं और उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ। महिला कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि इस बार आधी आबादी को गया जिला में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.