सिमडेगा, अक्टूबर 31 -- सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शुक्रवार को सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की जयंती एवं भारत रत्‍न स्‍व. इंदिरा गांधी की पुण्‍यतिथि विधायक आवास में मनाया गया। जिला मौके पर महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेताओं ने सरदार बल्‍लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्‍प अर्पितकरते हुए नमन किया। मौके पर वक्‍ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी लोकतंत्र की आवाज, आत्मा व नारी शक्ति की पहचान और प्रेरणा थीं। इंदिरा गांधी ने मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आज देश इंदिरा गांधी जैसे पीएम की जरूरत महसूस कर रहा है। अगर आजाद भारत में पहली बार किसी भारतीय नेता ने अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों से आंख मिलाकर बात की, तो वह इंदिरा गांधी थीं। उन्हें विरासत म...