लातेहार, जनवरी 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के डुडंगी गांव मे जिला कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेस कमेटी की बैठक सह मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में नगर के हर वार्ड एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद तक के लिए कांग्रेस अपने समर्थित कार्यकताओं को चुनाव मैदान में उतारेगा। बैठक में नगर पंचायत चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन और चुनाव जीतने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लातेहार नगर पंचायत में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इस चुनाव में जीत हासिल करेगें। विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.