सिद्धार्थ, जून 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के नामों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में जिलाध्यक्ष के पद को छोड़कर 55 पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति हुई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी पत्र के हवाले से जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी में रियाज मनिहार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, जावेद मुकीम, राम चंद्र पांडेय, रंजना मिश्रा, जिल्ले गालिब, अशोक गुप्त, सादिक अहमद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शैलेंद्र श्रीवास्तव राजन, दीपक यदुवंशी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सबरे आलम, सरिता शुक्ला, सुदामा प्रसाद,...