लातेहार, जुलाई 1 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिले के सरयू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने की। मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस इलाके ने कठिन हालात में मेरा साथ दिया, इसके लिए मैं ऋणी हूं। लोगों को अपनी समस्या सीधे बतानी चाहिए, समाधान जरूर होगा। लातेहार जिला संगठन सृजन के सह प्रभारी डॉ. अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना होगा। कार्यक्रम के बाद विधायक रामचंद्र सिंह, डॉ. अजय शाहदेव और अन्य अतिथियों ने सरयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष गंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.