लखनऊ, जनवरी 26 -- हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व हम सबको संविधान का पालन करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालयों में शुक्रवार को धूमधाम से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नेहरू भवन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। झंडारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अपने सपने छोड़ हमारे सपनों को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने वाले संविधान निर्माता और आजादी के महानायकों को हम गणतंत्र दिवस इस अवसर पर नमन करते हैं। गणतंत्र दिवस पर हम सभी अपने कर्तव्यों का पुनःस्मरण करें। दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के ...