हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 9 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है। तीनों वाम दलों सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है। इसे सुलझने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और वीआईपी के चक्कर में लेफ्ट पार्टियों की सीटें तय नहीं हो पा रही हैं। अब तेजस्वी यादव पहले कांग्रेस और मुकेश सहनी के साथ सीटों का मसला सुलझाएंगे। इसके बाद लेफ्ट की सीटें तय की जाएंगी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले दिन गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की। महागठबंधन समन्वय समिति संयोजक तेजस्वी यादव को कांग्रेस आलाकमान के निर्णयों की जानकारी दी गई। उन्हें कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.