लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक लोहरदगा अटल भवन में मंगलवार को नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बैलेट पेपर से चुनाव कराने और दलगत नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर झारखंड सरकार खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन छह जनवरी मंगलवार को आयोजित करने पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो नगर निकाय चुनाव को अव्यवस्थित करने के लिए ईवीएम से चुनाव नहीं करा कर बैलेट पेपर से कराना चाहती है। जबकि बैलेट पेपर से किस प्रकार धांधली होती आ रही थी, वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने खुले तौर पर स्वीकार किया है। फिर भी वह बैलेट पेपर और बगैर दलगत चुनाव कराने में सरकार का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वर्तमान झारखंड के सत्ताधारी हेमंत सोरेन झारखंड जनता को वर्तमान आधुनिक युग में बेवक...